लुवास में कुलविंदर सिंह, उप-अधीक्षक की अधीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति

लोक प्रेरणा हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में उप- अधीक्षक के पद पर कार्यरत कुलविंदर सिंह को अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।पदोन्नति के आदेश दिनाँक 26-12-2025 को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह ढ़ाका के द्वारा दिए गए। इस अवसर पर कुलसचिव ने पदोन्नत हुए कर्मचारी को बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आप भविष्य में और अधिक लग्न से विश्वविद्यालय की सेवा करेगें।इस अवसर पर उपस्थित लुवास गैर शिक्षक संघ के प्रधान श्री दयानंद सोनी ने यूनियन की तरफ से इस पदोन्नति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा एवं कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह ढाका का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नॉन टीचिंग यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!