प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन द्वारा 9वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

लोहारू के मेधावी छात्रों पर क्षेत्र का नाम रोशन करने की जिम्मेदारी: जयप्रकाश दलाल

150 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

लोक प्रेरणा लोहारू. ग्रामीण क्षेत्रों और राजकीय विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि हम विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानें, उसे निखारें और उन्हें सही दिशा प्रदान करें। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश दलाल ने लोहारू की अनाज मंडी में प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित 9 वें प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही।
मुख्य अतिथि जय प्रकाश दलाल ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे लोहारू क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, लगन, अनुशासन और सही दिशा ही सफलता की असली कुंजी है।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें तथा भविष्य में ऐसी उपलब्धियां हासिल करें, जिससे उनके माता-पिता, गुरुजन और पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अनेक क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित की है और आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थी भी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओ से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देने के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोहारू खण्ड के बड़दू चैना स्कूल की छात्रा मुस्कान को 12 वीं कक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर संगठन द्वारा साईकिल भेंट की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एसडीएम मनोज दलाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल अंक ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थी की रुचि, क्षमता और व्यक्तित्व भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को बिना किसी अनावश्यक दबाव के अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने भी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी गर्व का विषय हैं। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत भाषण एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा लंबे समय से सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संगठन के अध्यक्ष महेंद्र कथूरिया, डॉ उमेद जांगिड़, मनोज सिंघल ने कहा कि प्रतिभा सम्मान केवल पुरस्कार देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। सरकारी विद्यालयों के बच्चों को मंच देकर उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
आज के कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी मास्टर अजय सांगवान ने अपने अनोखे अंदाज में गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया और संगठन के कार्यों को बखान करते हुए गीत पर सभी को झूमने के लिए मजबूर दिया।
कार्यक्रम में मंडल लेखा अधिकारी जितेंद्र श्योराण, मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन सुभाष सैनी, समाजसेवी सत्यपाल मेचू
द्वारा भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में बंसीलाल महाविद्यालय के प्राचार्य दलजीत सिंह,स्टेट अवार्डी श्यामसुंदर सांगवान, प्रवक्ता प्रद्युमन गढ़वाल, प्राचार्य भरत सिंह, प्राचार्या बिमला देवी , प्रवक्ता सुरेश भारद्वाज मास्टर प्रवेश श्योराण, मास्टर राजेश वर्मा, प्रवक्ता रेखा श्योराण, सुनीता वर्मा, मैडम चन्द्रावती ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया।

जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में बच्चों को अपना आशीर्वाद देने जिला पार्षद महेंद्र शर्मा, सरपंच होशियार सिंह,लोहारू नगरपालिका के उपप्रधान प्रतिनिधि विपिन सैनी, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद राजेश सैनी, पार्षद संत कुमार, पार्षद रवि केडिया, पार्षद जय सिंह सैनी, पार्षद महेश गाँधी, व्यापार मण्डल के प्रधान धनपत सैनी, सचिव संजय खंडेलवाल, ठेकेदार विकास शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सैनी, नरेश बड़सीवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर हरपाल आर्य एवं धर्मेन्द्र पूनिया ने किया। अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सदस्य रविन्द्र कसवां, अजय दहिया, शशि जैन, रामपाल नकीपुर, सुनील कुमार, रिंकू कुमार,महेश शर्मा, कुनाल कथूरिया, संस्कार कथूरिया, विशु ने अपना सहयोग दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!