लोक प्रेरणा लोहारू। लोहारू अनाज मंडी में प्रयास-एक कोशिश द्वारा संचालित खुशियों की दीवार जरूरतमंद लोगों को खुशियां बांटने के साथ साथ समाज को जोड़ने का काम कर रही है। इस नेकी के कार्य को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है और लोगों का समर्थन मिल रहा है। शनिवार को वरिष्ठ बैंक प्रबंधक नीरज शर्मा ने खुशियों की दीवार पर पहुंचे और जरूरतमंद को अपने हाथों से गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी जरूरतमंद के चेहरे पर खुशी मिलने से मन को मानसिक खुशी मिलती है। खुशियों की दीवार से हजारों परिवारों को लाभ मिल रहा है और इसकी सार्थकता सिद्ध हो रही है। उनके साथ राजकुमार शर्मा, हितेश शर्मा और रमा शर्मा ने भी खुशियां भेंट की।
पूर्व नपा पार्षद किरण और मुकेश कुमार ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर खुशियों की दीवार पर जरूरतमंदों के लिए कम्बल भेंट किए और प्रयास के कार्यों की सराहना करते हुए अपने आसपास के जरूरतमंदों के सहयोग का आह्वान किया। शनिवार को खुशियों की दीवार पर राजू शेखावत, समाज सेवी शशि जैन, राजेन्द्र वर्मा, चंद्रावती ने खुशियां बांटी और लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। प्रयास एक कोशिश संगठन के संस्थापक मा. पवन स्वामी, प्रधान महेंद्र कथूरिया रवींद्र कस्वां, रामपाल नकीपुर ने बताया कि संगठन द्वारा पिछले 10 वर्षों से अनाज मंडी में खुशियों की दीवार सजाई जाती है और प्रतिवर्ष हजारों जरूरतमंद इससे लाभान्वित होते हैं। घर मे रखा आवश्यकता से अधिक सामान यहां रखकर लोगों को सकून मिलता है। इस दौरान खुशियों की दीवार पर रामलीला कमेटी प्रधान संतलाल सैनी, व्यापार मंडल सचिव संजय खंडेलवाल, राधाकृष्ण मेहता, पार्षद अजय शर्मा, महेश शर्मा ने खुशियां भेंट की।
