स्व.डॉ. एल सी वालिया मैमोरियल ट्रस्ट ने खुशियां बांट कर मनाया स्थापना दिवस

लोक प्रेरणा लोहारू। दक्षिण हरियाणा के रेतीले क्षेत्र में पत्रकारिता की अलख जगाने वाले जाने माने पत्रकार एवं संपादक स्व.डॉ एल सी वालिया की पुण्य स्मृति में स्थापित स्व डॉ एल सी वालिया मैमोरियल ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस खुशियों की दीवार पर जरूरतमंदों को खुशियां बांट कर मनाया।इस मौके पर उनके सुपुत्र नितिन वालिया ने ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को स्वेटर और गर्म वस्त्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामाजिक संस्था का यह कर्त्तव्य है कि वह समाज में समरसता और एकता के लिए सहयोग करे। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं , हमारी परम्परा खुशियां बांटने की रही है खुशियां बांटने से जरूरतमंद के चेहरे पर जब खुशी होती है तो मानसिक संतुष्टि मिलती है। नितिन वालिया ने कहा कि उनके संगठन द्वारा पिछले 6 वर्षों से रक्तदान, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा जैसे अनेक सामाजिक गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।खुशियों की दीवार पर पहुंचने पर प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी, अध्यक्ष महेंद्र कथूरिया, डॉक्टर उमेद जांगिड़ द्वारा नितिन वालिया का स्वागत किया गया और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।खुशियों की दीवार पर महेश शर्मा, महेश तनेजा, अजय दहिया, मनोज सिंघल, संजय खंडेलवाल, रविन्द्र कस्वां, रामपाल नकीपुर, ज्ञानेंद्र जोशी ने खुशियां भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!