लोक प्रेरणा जैतो( रघुनंदन पराशर ): ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सांसद के.सी.वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनोद जाखड़ को तत्काल प्रभाव से नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया । विनोद जाखड़ ने वरूण चौधरी के स्थान पर नियुक्त की गई है। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरूण चौधरी के कार्य की तारीफ की है।राजनीतिक गलियारों के अनुसार राजस्थान के रहने वाले विनोद जाखड़ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं। वह 1924 में उन्हें राजस्थान नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस हाईकमान नेतृत्व में नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का इंटरव्यू लिया था।
इस बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल जैतो ने विनोद जाखड़ की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनोद जाखड़ को नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करके सही फैसला लिया है। पवन गोयल ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।
