हरियाणा कैबिनेट ने हांसी को 23वां जिला बनाने की प्रदान की स्वीकृति

हांसी जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के 110 गांव होंगे शामिल

जिले में 2 उपमंडल, 3 तहसील, 1 उप-तहसील और 3 ब्लॉक होंगे

नितिन वालिया(लोक प्रेरणा) चंडीगढ़। हरियाणा कैबिनेट की आज यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंज़ूरी प्रदान की गई। इस निर्णय के साथ ही हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा।विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने 9 दिसंबर, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में जिला हांसी के गठन को स्वीकृति देते हुए इसकी सिफारिश की थी, जिसे बाद में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंज़ूरी प्रदान की गई। प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं। नए जिले में दो उपमंडल होंगे—हांसी और नारनौंद—जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित जिले में तीन तहसीलें—हांसी, नारनौंद और बास—तथा एक उप-तहसील, खेड़ी जालब शामिल होगी। जिले में तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे। प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा तथा इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। जिला हांसी के गठन के साथ ही हरियाणा में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।गौरतलब है कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार तथा हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं की प्रभावी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव हिसार मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची निम्नानुसार है:1. हांसी शहर2. अनीपुरा3. बडाला4. बांडा हेडी5. बाडा जग्गा6. बड़छपर7. बास आजमशाहपुर8. बास अकबरपुर9. बास बादशाहपुर10. बास ख़ुर्द बिजान11. भकलाना12. भैणी अमीरपुर13. भाटला14. भाटोल जाटान15. भाटोल रागडान16. बीड हांसी17. बुडाना18. चानोत19. डाटा20. दयाल सिंह कॉलोनी21. दैपल22. धामियां23. ढाणा खुर्द24. ढाणा कलां25. ढंढेरी26. ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा27. ढाणी गुजरान28. ढाणी केंदु29. ढाणी कुम्हारान30. ढाणी कुन्दनपुर31. ढाणी पाल32. ढाणी पीरान33. खेड़ा रागडान34. खेड़ी गगन35. खेड़ी जालब36. खेड़ी लोचब37. खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराण38. किन्नर39. कोथ कलां40. कोथ खुर्द41. कुलाना42. कुम्भा43. कुतुबपुर44. लालपुरा45. लोहारी राघो46. मदन हेडी47. माढा48. मैहंदा49. महजद50. माजरा51. मामनपुरा52. मसूदपुर53. मिलकपुर54. मिर्चपुर55. मोहला56. मोठ करनैल साहब57. मोठ रांगडान58. मुजादपुर59. नाडा60. नारनौंद61. नारनौंद औंगशाहपुर62. पाली63. पेटवाड़64. प्रेमनगर65. ढाणी पीरावाली66. ढाणी पुरिया67. ढाणी राजू68. ढाणी सकरी69. ढाणी ठाकरिया70. धर्म खेड़ी71. गढ़ी72. गढ़ी अजिमा73. गामड़ा74. घिराय75. गुराना76. हैबतपुर77. हाजमपुर78. जमावड़ी79. जामनी खेड़ी80. जीतपुरा81. कांगसर82. कंवारी83. कापड़ो84. खाण्डा खेड़ी85. खानपुर86. खरबला87. खरकड़ा88. पुट्ठी मंगलखां89. पुट्ठी समैण 90. राजपुरा91. राजथल92. राखी खास93. राखी शाहपुर94. रामायण95. रामपुरा96. रोशन खेड़ा माजरा खरबला97. सैनीपुरा98. शेखपुरा99. सिंधर100. सिंघवा खास101. सिंघवा राघो102. सीसर103. सिसाय बोला104. सिसाय कालीरावण105. सोरखी106. सुलचानी107. सुल्तानपुर108. थुराना109. उगालन110. उमरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!