प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता


संक्रामक रोगों से ग्रस्त मीडिया कर्मियों को लागू होने से मिलेगी बड़ी राहत: कपूर

लोक प्रेरणा चंडीगढ। मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन उत्तर भारत राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र मेहता व कोषाध्यक्ष करण कपूर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी लागू की जाए। ताकि मीडिया कर्मियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों पर किए जाने वाले खर्चे से राहत मिल सके। उपरोक्त दोनों पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने ही यह पॉलिसी लागू करने की घोषणा करते हुए कहा था कि मीडिया कर्मियों को जल्द ही कैशलेस पॉलिसी की सुविधा दी जाएगी। लेकिन लंबे समय से मीडिया कर्मियों की है मांग अधूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के माध्यम से ज्ञापन भी दिए जा रहे हैं। जिसमें पत्रकारों की अन्य मांगों के अलावा कैशलेस पॉलिसी लागू करने की मांग का भी विशेष उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश और अन्य राज्यों में कई पत्रकार साथियों को गंभीर बीमारियों के चलते मीडिया मीडिया वेलबिंग संगठन की ओर से आर्थिक मदद भी दी गई है। लेकिन अगर सरकार यह पॉलिसी लागू करती है तो किसी भी मीडिया कर्मी को बीमारी की हालत में वित्तीय रूप से आने वाली का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता है कि ज्यादातर मीडिया कर्मी आम और साधारण परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। जिनके रहन-सहन और गुजर बसर दैनिक जीवन मैं उपयोग होने वाली वस्तुओं के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसलिए प्रदेश सरकार को इस पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू कर मीडिया कर्मियों को राहत देने का काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!