लोक प्रेरणा चण्डीगढ़। कविवर डॉ. विनोद कुमार शर्मा के नवीनतम काव्य संग्रह केतुना का भव्य समारोह में विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया के श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हाल में किया गया। इस पुस्तक का विमोचन सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने किया। ‘केतुना’ काव्य-संग्रह में देश प्रेम की भावना उजागर होती है। कवियों को उन विषयों पर प्रकाश डालने को कहा गया है जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। मानव धर्म, पर्यावरण, असीमित आवश्यकताओं को नियंत्रित करना, रोज़गार के अवसर प्रदान करना आदि विषयों पर खुलकर लिखा गया है। लक्ष्य साधने के लिए दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया है। कुर्सी को सलाम, बरसाती मेंढक, पोल खोल, हंसी नहीं दुख होता है, वो रोटियां सेंकते आदि के अंतर्गत रचनाओं में व्यंग्यात्मक भाव देखने को मिलता है।
