विधायक कंवर सिंह यादव ने सतनाली में 300 जरूरतमंद को बांटे कंबल

जरूरतमंद की मदद और सेवा मानवता का सबसे बड़ा धर्म: कंवर सिंह यादव

रवि वालिया(लोक प्रेरणा) सतनाली। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए समर्थवान व्यक्ति को आगे आना चाहिए। विधायक कंवर सिंह यादव रविवार को सतनाली कस्बे में श्याम सुंदर और रमेश गोयल की अध्यक्षता में जरूरतमंद महिलाओं के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए हमें हरसंभव सहयोग करना चाहिए। सरकार और प्रशासन भी कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना जनसेवा का महत्वपूर्ण अंग है और ऐसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएँ, क्योंकि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विधायक ने आयोजकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुल 300 महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, ओमप्रकाश डागर, डा वेदप्रकाश यादव, पंकज पूर्व पंच, विशाल शर्मा, संतोष, सतपाल, कैलाशचंद, तेजपाल सिंह, विरेंदर सिंह, पंकज, चंदन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!